शनिवार, 25 जुलाई 2026

लखनऊ : सोते समय दम्पति को सर्प ने डसा,पति की मौत,पत्नी का हास्पिटल में चल रहा इलाज।।|Lucknow: A couple was bitten by a snake while sleeping; the husband died and the wife is undergoing treatment in the hospital.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
सोते समय दम्पति को सर्प ने डसा,पति की मौत,पत्नी का हास्पिटल में चल रहा इलाज।।
दो टूक : लखनऊ के थाना नगराम क्षेत्र के कुसभिटा गांव निवासी मजदूर दम्पति को शुक्रवार की सुबह सोते समय जहरीले सर्प ने डस लिया। दोनो की हालत बिगड़ने पर परिजन झाड़ फूक के लिये लेकर गये।जहां पत्नी की हालत बिगड़ने पर सिविल हास्पिटल लेकर गये जहां भर्ती कर इलाज के दौरान उसकी जान बच गयी लेकिन दोपहर बाद पति की हालत बिगड़ने पर परिजन आनन फानन इलाज के लिये मोहनलालगंज सीएचसी लेकर गये। जहां  डाक्टर ने पति को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार नगराम थाना क्षेत्र के कुसभिटा गांव में मजदूर शैलेंद्र कुमार (31 वर्ष) व पत्नी राधिका व तीन बेटो व एक बेटी के साथ रहता था। परिजनो ने बताया गुरूवार की रात खाना खाकर पति-पत्नी सो गया। शुक्रवार की सुबह तीन बजे के करीब किसी जहरीले

सर्प ने दोनो को डस लिया। दम्पत्ति की हालत बिगड़ने पर परिजन गांव में झांड फूक कराने के लिये ले गया। जहां पर पत्नी की हालत बिगड़ने पर इलाज के लिये सिविल हास्पिटल लेकर गये। जहां भर्ती कर इलाज मिलने पर पत्नी की जान बच गयी। लेकिन घर में मौजूद पति की दोपहर बाद हालत बिगड़ी तो परिजन आनन फानन इलाज के लिये मोहनलालगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी में मौजूद डाक्टर ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेजा।