लखनऊ :
मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, युवक को मारी गोली;कमर में लगी, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सआदतगंज क्षेत्र में शुक्रवार शाम मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। यासीनगंज स्थित महादेव मंदिर के पास हुए विवाद के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक के कमर में जा लगी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का महौल हो गया। सूचना पर पहुची पुलिस घटना की जांच पड़ताल के साथ आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 7:15 बजे थाना सआदतगंज
यासीनगंज स्थित महादेव मंदिर के पास मामूली विवाद घनी आबादी के बीच गोली चलने की सूचना मिलते स्थानीय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि फूलमंडी, थाना चौक निवासी 24 वर्षीय अब्दुल खान उर्फ गप्पू को मामूली सी कहासुनी के दौरान
आमान उर्फ मुन्ना ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई थी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और फायरिंग की घटना हुई। गोली लगने से अब्दुल खान घायल होकर सड़क पर गिर गया। गोली चलने से इलाके मे अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
डीसीपी पश्चिमी कमलेश दीक्षित ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
