लखनऊ :
साइबर जालसाज ने क्रेडिट कार्ड और यूपीआई से 58 हजार की ठगी,केस दर्ज ।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक युवती को शिकार बनाते हुए क्रेडिट कार्ड एवं यूटीआई से 58 हजार पार कर दिया।पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से बिना अनुमति के धोखाधड़ी कर लेनदेन किया गया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम से समेत स्थानीय थाने मे लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार बलिया जनपद के गोठाई गोठवा की रहने वाली अर्चना पाण्डेय ने थाना पीजीआई क्षेत्र मनीमाउंटा के राजमहल होटल मे रुकी हुई है। इन्होने थाने मे पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 16 जुलाई 2026 को शाम करीब 4:27 बजे उसके खाते और क्रेडिट कार्ड से संदिग्ध तरीके से लेनदेन हुए। पीड़िता का कहना है कि यह सभी ट्रांजैक्शन उसकी जानकारी और अनुमति के बिना किए गए। शिकायत में उल्लेख है कि कुल 58,000 की धोखाधड़ी हुई, जिसमें क्रेडिट कार्ड से 19,500 का लेनदेन भी शामिल है। मोबाइल पर मैसेज आने पर साइबर ठगी की जानकारी हुई। तो साइबर क्राइम से समेत स्थानीय थाना पीजीआई मे लिखित शिकायत कर रखी है।
पुलिस ने मिली तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।।
