लखनऊ :
PGI क्षेत्र में डायल 112 पर अगवाह करने की सूचना से मचा हड़कंप,निकला एक्सीडेंट का मामला,केस दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद दो पक्षों के बीच विवाद मामले में एक पक्ष ने डायल 112पर जबरन अगवाह करने की सूचना दे दी। सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुची पुलिस ने दोनो पक्षों को थाने ले गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विस्तार:
जनपद रायबरेली के रजापुर प्रगति पुरम कालोनी निवासी प्रांजल द्विवेदी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि पीजीआई सिग्नल पर उनकी कार UP- 32- HZ - 1558 खड़ी थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आई एक अन्य कार UP-32 -VN- 2358 ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी कार का पिछला बंपर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच नुकसान का आकलन करने को लेकर बातचीत चल रही थी। इसी दौरान दूसरे वाहन चालक ने कथित रूप से डायल 112 पर पुलिस को फोन कर यह सूचना दे दी कि उसे जबरन कार से ले जाया जा रहा है। इसके बाद शिकायतकर्ता स्वयं उक्त दूसरे चालक को लेकर पीजीआई थाने पहुंचा और पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए लिखित शिकायत सौंप दी। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
