शुक्रवार, 31 जुलाई 2026

लखनऊ : पलक झपकते घर के बाहर से तीन बकरियां कार सवार चोरो ने कार में भरकर हुए फरार; सीसीटीवी से तलाश रही पुलिस।।||Lucknow: In the blink of an eye, thieves in a car stole three goats from outside a house and fled; police are searching through CCTV.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
पलक झपकते घर के बाहर से तीन बकरियां कार सवार चोरो ने कार में भरकर हुए फरार; सीसीटीवी से तलाश रही पुलिस।।
दो टूक  : राजधानी लखनऊ के थाना बिजनौर क्षेत्र में बकरी चोरी का एक मामला सामने आया है जहां घर के बाहर चर रही तीन बकरियों को पलक झपकते  कार सवार चोरो ने कार में लादकर फरार हो गए। इस दौरान पशुपालक अपनी दुकान लगाने मे ब्यस्त था । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विस्तार
जानकारी के अनुसार थाना बिजनौर क्षेत्र के  राधे विहार कॉलोनी, औरंगाबाद निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपने घर पर बकरियां पाल रखी हैं। 23 जुलाई 2026 की शाम करीब 5:30 बजे वह अपनी दुकान लगाने में व्यस्त थे जबकि बकरियां घर के पास ही मौजूद थीं। इसी दौरान अज्ञात कार सवार बदमाश उनकी तीन बकरियां चोरी कर ले गए।
पीड़ित के अनुसार, आसपास जानकारी करने पर पता चला कि चोर बकरियों को कार में लादकर मौके से फरार हुए। घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
बिजनौर थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और वाहन की पहचान के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी है।