लखनऊ :
लिव-इन रिलेशनशिप का दर्दनाक अंत,युवती की मौत के बाद पार्टनर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप।।
मृतका की बहन ने लिव-इन पार्टनर पर कृष्णा नगर थाने में दर्ज कराई एफआईआर।
दो टूक : राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतका की बहन की शिकायत पर पुलिस ने लिव-इन पार्टनर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बहन का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से मृतका का मानसिक, आर्थिक और भावनात्मक शोषण कर रहा था जिसके चलते उसकी बहन आत्मघाती कदम उठाया।
विस्तार :
लखनऊ आशियाना निवासी आकांक्षा गुप्ता ने थाना कृष्णा नगर में दी तहरीर मे बताया कि उनकी बहन शिवानी गुप्ता वर्ष 2022 से एलडीए कॉलोनी स्थित एक मकान में वरुण श्रीवास्तव के साथ रह रही थी। आरोप है कि वरुण पहले से विवाहित होने के बावजूद उसने प्रेम संबंध बनाकर शिवानी को अपने साथ रखा। और पिता जी का मकान बेचने के बाद मिली धनराशि और दिवंगत मां के स्वर्णाभूषण भी शिवानी के पास थे। साथ रहने के दौरान कुछ समय पहले मृतका शिवानी को वरुण के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी मिली। इसके बाद वह लगातार मानसिक तनाव में रहने लगी।
परिवार का कहना है कि आरोपी के अन्य महिलाओं से भी संबंध थे और वह शिवानी पर घर छोड़ने का दबाव बनाता था। विरोध करने पर गाली-गलौज, धमकी और प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा।
शिकायत के मुताबिक, 29 जुलाई की दोपहर से शिवानी का मोबाइल बंद मिला। देर शाम जब बहन और अन्य परिजन उसके घर पहुंचे तो वह कमरे में फंदे से लटकी मिली। मौके से एक कथित सुसाइड नोट भी बरामद होने का दावा किया गया है। और आरोपी प्रभावशाली व्यक्ति है और परिवार को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
कृष्णा नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और सुसाइड नोट सहित सभी साक्ष्यों की वैज्ञानिक तरीके से जांच कर आगे की कार्रवाई मे जुटी हुई है।
