शनिवार, 25 जुलाई 2026

मऊ :पुलिस के बूटों की थाप से गूंजा कोपागंज नगर पंचायत,सावन के सोमवार से पहले निकला पैदल फ्लैग मार्च।।||Mau:The sound of police boots echoed through the Kopaganj Municipal Council, as a foot flag march began before the Monday of Sawan.||

शेयर करें:
मऊ :
पुलिस के बूटों की थाप से गूंजा कोपागंज नगर पंचायत,सावन के सोमवार से पहले निकला पैदल फ्लैग मार्च।।
।।देवेन्द्र कुमार कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज क्षेत्र में सावन के पवित्र सोमवार के मद्देनज़र कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार की शाम कोपागंज नगर पंचायत में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार व कोपागंज थाना प्रभारी  राकेश रोहन ने पुलिस प्रशासन ने पैदल फ्लैग मार्च निकाला। अपर पुलिस अधीक्षक अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल ने मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले इलाकों एवं प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सावन के सोमवार पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अधिकारियों ने बताया कि नगर क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी जारी रहेगी ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल में पूजा-अर्चना कर सकें।