रविवार, 26 जुलाई 2026

मऊ :रामलगन गर्ल्स डिग्री कॉलेज अमिला की प्रबंधकारिणी समिति का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न।।||Mau:The election for the Managing Committee of Ramlagan Girls Degree College, Amila, concluded peacefully.||

शेयर करें:
मऊ :
रामलगन गर्ल्स डिग्री कॉलेज अमिला की प्रबंधकारिणी समिति का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न।।
।।देवेन्द्र कुमार कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के अमिला रामलगन गर्ल्स डिग्री कॉलेज, अमिला की प्रबंधकारिणी समिति का चुनाव 26 जुलाई रविवार को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी माहौल में सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया का संचालन महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय द्वारा नामित पर्यवेक्षक डॉ. जगदेव (राजकीय महाविद्यालय, बरडीहा, जगदीशपुर, कुशीनगर) तथा चुनाव अधिकारी सूर्यप्रकाश यादव (प्रधानाचार्य, परमहंस इंटर कॉलेज, देउरपुर, हनुमाननगर, आजमगढ़) की देखरेख में कराया गया।
विस्तार :
चुनाव में ट्रस्ट के सभी सदस्यों एवं साधारण सभा के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चुनाव अधिकारी ने मतदान से पूर्व सभी सदस्यों को चुनाव प्रक्रिया एवं नियमों की विस्तृत जानकारी दी, जिसके बाद नामांकन की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई।
चुनाव में उमाशंकर यादव अध्यक्ष, राम विलास दूबे उपाध्यक्ष, रामकृष्ण यादव प्रबंधक, शाहजादे खान उपप्रबंधक तथा अनिल कुमार यादव कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। इसके अतिरिक्त प्रबंधकारिणी समिति के दो सदस्यों का भी चयन किया गया।
पूरी चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चुनाव अधिकारी एवं पर्यवेक्षक की मौजूदगी के साथ पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे चुनाव बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के चयन पर उपस्थित सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए कॉलेज के शैक्षणिक एवं संस्थागत विकास के लिए मिलकर कार्य करने की शुभकामनाएँ दीं।