मंगलवार, 28 जुलाई 2026

मऊ :कसारा में मिले युवक के शव की हुई पहचान,चेहरे पर मिले थे चोट के निशान, हत्या की आशंका।||Mau:The body of a young man found in Kasara has been identified. Injuries were found on his face, raising suspicion of murder.||

शेयर करें:
मऊ :
कसारा में मिले युवक के शव की हुई पहचान,चेहरे पर मिले थे चोट के निशान, हत्या की आशंका।
।।देवेन्द्र कुमार कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक के शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान कुंज बिहारी राजभर, पुत्र हरिश्चंद्र राजभर उम्र 35 वर्ष निवासी कुत्तूपुर,थाना मुहम्मदाबाद गोहना के रूप में हुई है।
विस्तार :
कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा गांव से लगभग 100 मीटर पहले स्थित देई माई स्थान के पास रविवार को युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी।सूचना पर कोपागंज पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए, जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी, परिजनों के अनुसार सोमवार की देर रात गांव के ग्राम प्रधान के पास कोपागंज थाना से फोन आया था की आप के लड़के का शव मोर्चरी हाऊस में है आप लोग उसकी पहचान करें।परिजन मोर्चरी हाऊस पहुंचकर शव का पहचान किया। मृतक के पिता हरिश्चंद्र ने बताया कि शनिवार की दोपहर कुजंबिहारी घर से निकला और बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ पुना कमाने जा रहा है। जाने के एक घंटा बाद उसका फोन बंद हो गया था। कुंज बिहारी की शादी लगभग एक वर्ष पहले मधुबन थाना क्षेत्र के महुनी गांव निवासी नेहा से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद कुंज बिहारी अपनी पत्नी के साथ पुना कमाने चला गया था। जहां पति पत्नी में पटती नहीं थी।एक माह पहले कुंज बिहारी अपनी पत्नी के साथ आया था। पत्नी अपने मायके चली गई कुंज बिहारी अपने घर आ गया था। रविवार को कुंज बिहारी का शव कसारा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया था। मृतक के परिजनों उसकी ही पत्नी पर हत्या का आरोप लगा रहे है।
इस सन्दर्भ में सीओ घोसी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। पुलिस उस मामले में छानबीन कर रही है जल्द ही उसका खुलासा किया जाएगा।