मंगलवार, 28 जुलाई 2026

मऊ : अवैध तमंचे और कारतूस के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल।||Mau: A vicious suspect was arrested with illegal pistols and cartridges and sent to jail.||

शेयर करें:
मऊ : 
अवैध तमंचे और कारतूस के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल।
दो टूक : मऊ जनपद के घोसी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक शातिर आरोपी को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विस्तार : 
पुलिस के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत घोसी थाना पुलिस ने एक शातिर आरोपी को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र के नेतृत्व में घोसी पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आर्म्स एक्ट से संबंधित एक आरोपी पियवां ताल मोड़ के पास मौजूद है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मयंक सिंह, निवासी ग्राम रामपुर खजुरही, थाना घोसी, जनपद मऊ को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
इस संबंध में घोसी थाने पर मु०अ०सं० 320/26 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध हथियार रखने वालों और अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।