मऊ :
दोहरीघाट पुलिस ने शांति भंग के आरोप में आधा दर्जन लोगों का किया चालान।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना दोहरीघाट पुलिस ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शांति भंग की आशंका में 8 लोगों का चालान किया।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत की गई। चालान किए गए लोगों में ग्राम धनौली रामपुर से 2, ग्राम चिउटीडाड़ से 2 तथा नवापुरा खटिक टोला (कस्बा) से 4 व्यक्ति शामिल हैं।
थाना पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार निगरानी और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे आपसी भाईचारा बनाए रखें, किसी भी प्रकार के विवाद से बचें तथा कानून का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
