शुक्रवार, 3 जुलाई 2026

लखनऊ : राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने"साथी हाथ बढ़ाना" पुस्तक का किया विमोचन।||Lucknow: Governor Smt. Anandiben Patel released the book "Sathi Haath Badhana".||

शेयर करें:
लखनऊ : 
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने"साथी हाथ बढ़ाना" पुस्तक का किया विमोचन।
दो टूक :  उत्तर प्रदेश की माननीया राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज राजभवन (जनभवन) में श्री सुनील कुमार यादव, चीफ फार्मेसिस्ट, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय, लखनऊ एवं बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) ट्रेनर द्वारा लिखित पुस्तक "साथी हाथ बढ़ाना – Basic Life Support (BLS): Emergency Response and Life-saving Skills" का विधिवत विमोचन किया।

इस अवसर पर माननीया राज्यपाल महोदया ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर दिया गया बेसिक लाइफ सपोर्ट किसी व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। उन्होंने लेखक श्री सुनील कुमार यादव को इस महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी पुस्तक के प्रकाशन पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी तथा विश्वास व्यक्त किया कि यह पुस्तक स्वास्थ्यकर्मियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों के लिए समान रूप से उपयोगी सिद्ध होगी।

कार्यक्रम में पुस्तक के प्रकाशक श्री अक्षय जैन, आयुष विभाग के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश द्विवेदी, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. महेश नाथ सिंह, श्री अंकुर यादव एवं श्री रविन्द्र यादव उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जनभवन की लाइब्रेरी के लिए प्रकाशक द्वारा पुस्तक की 10 प्रतियाँ भेंट की गईं। साथ ही माननीया राज्यपाल महोदया के विशेष कार्याधिकारी (OSD), ADC, CSO एवं अन्य अधिकारियों को भी पुस्तक की प्रतियाँ सादर भेंट की गईं।
उल्लेखनीय है कि "साथी हाथ बढ़ाना – Basic Life Support (BLS): Emergency Response and Life-saving Skills" पुस्तक का उद्देश्य बेसिक लाइफ सपोर्ट, आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं जीवनरक्षक कौशल को सरल, वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक रूप में जन-जन तक पहुँचाना है, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में अधिक से अधिक लोगों का जीवन बचाया जा सके।

सुनील यादव