शुक्रवार, 3 जुलाई 2026

उन्नाव :.फर्जी दस्तावेज से जमीन का बैयनामा कराने वाला जालसाज गिरफ्तार।||Unnao :A fraudster who obtained a land deed using fake documents has been arrested.||

शेयर करें:
उन्नाव  :.
फर्जी दस्तावेज से जमीन का बैयनामा कराने वाला जालसाज गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना बारासगवर पुलिस टीम ने फर्जी दस्तावेज व कूटरचित तरीके से जमीन का बैयनामा कराने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल-भेज दिया
विस्तार :
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बारासगवर पुलिस द्वारा फर्जी दस्तावेज व कूटरचित तरीके से जमीन का बैयनामा कराने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
 दिनांक 19.09.2025 को माननीय न्यायालय के आदेश पर प्रमीला देवी पत्नी स्व0 ओम प्रकाश सिंह निवासी राजापुर पिपरहा थाना बारासगवर जनपद उन्नाव की तहरीर पर थाना बारासगवर पर मु0अ0सं0 178/2025 धारा 419/420/467/468/471/504/506/217/218/466/120बी भादवि पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 03.07.2026 को थानाध्यक्ष धर्मेन्द्रनाथ मिश्र मय हमराह पुलिस बल द्वारा वांछित अभियुक्त राम कुंवर पुत्र गंगाराम उम्र करीब 67 वर्ष (पूर्व क्षेत्रीय लेखपाल) निवासी पता म0नं0 488 पूरन नगर थाना कोतवाली सदर उन्नाव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
अभियुक्त का नाम व पता-
राम कुंवर पुत्र गंगाराम उम्र करीब 67 वर्ष (पूर्व क्षेत्रीय लेखपाल) निवासी पता म0नं0 488 पूरन नगर थाना कोतवाली सदर उन्नाव
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1एस आई धर्मेन्द्रनाथ मिश्र 
2.का0 नरेन्द्र सिंह 
3.का0 नीरज कुमार  
4.रि0का0 सचिन कुमार