मंगलवार, 28 जुलाई 2026

मऊ : प्रेमी को जेल से छुड़ाने की जिदकर मोबाइल टावर पर चढ़ी छात्रा, आधे घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा,समझा बूझाकर पुलिस ने उतारा।Mau: A student climbed a mobile tower, determined to free her boyfriend from jail. A high-voltage drama ensued for half an hour. Police pacified her and brought her down.||

शेयर करें:
मऊ :  
प्रेमी को जेल से छुड़ाने की जिदकर मोबाइल टावर पर चढ़ी छात्रा, आधे घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा,समझा बूझाकर पुलिस ने उतारा।
।।देवेन्द्र कुमार ‌।।
दो टूक  : मऊ जनपद के रतनपुरा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बलिया जनपद की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा अपने प्रेमी को जेल से रिहा कराने की मांग को लेकर डीह तिलक ठाकुर के समीप स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। करीब आधे घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने समझाइश देकर छात्रा को सकुशल नीचे उतार लिया।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार थाना  हलथरपुर क्षेत्र रतनपुर गांव मे मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे अचानक एक छात्रा मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टावर पर युवती को चढ़ा देख हड़कंप मच गया और देखते देखते तमासा देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जुट गई। कई लोग अपने मोबाइल फोन से पूरे घटनाक्रम का रील बनाने लगे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस चौकी और थाना पुलिस महिला पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और छात्रा को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए।
पुलिस ने लाउडस्पीकर के माध्यम से छात्रा से लगातार अपील की कि वह शांतिपूर्वक नीचे उतर आए और अपनी बात प्रशासन के समक्ष रखे। इस दौरान छात्रा ने दुपट्टे से अपना चेहरा ढक रखा था, जिससे उसकी पहचान उजागर नहीं हो सकी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्रा का प्रेमी किसी आपराधिक मामले में बलिया जिला कारागार में निरुद्ध है। प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर ही उसने यह कदम उठाया।
करीब आधे घंटे तक चली कड़ी मशक्कत,एवं बातचीत के बाद पुलिस ने छात्रा को भरोसा दिलाया कि उसकी बात नियमानुसार सुनी जाएगी। इसके बाद वह टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार हो गई। पुलिस ने पूरी सतर्कता के साथ उसे सुरक्षित नीचे उतारा और साथ थाने ले गई।
थाने में छात्रा से आवश्यक पूछताछ की गई। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद छात्रा को उनके सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
घटना के दौरान लखनऊ–बलिया मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर यातायात को सामान्य कराया। 
स्थानीय लोगों के अनुसार रतनपुरा क्षेत्र में किसी युवती के मोबाइल टावर पर चढ़ने की यह पहली घटना है। पूरे दिन यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
नोट: छात्रा नाबालिग है, इसलिए उसकी पहचान और ऐसी कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार की ई-बाइट-