मंगलवार, 28 जुलाई 2026

लखनऊ : आशियाना जैन मन्दिर में वास्तु विधान व कलश स्थापना संग शुरू हुआ वर्षायोग चातुर्मास।||Lucknow: The Varshayoga Chaturmas began with the Vastu rituals and Kalash installation at the Aashiyana Jain Temple.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
आशियाना जैन मन्दिर में वास्तु विधान व कलश स्थापना संग शुरू हुआ वर्षायोग चातुर्मास।
।।स्वामीनाथ।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में वर्षायोग चातुर्मास के क्रम में मंगलवार को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उल्लास के साथ चातुर्मास कलश स्थापना संपन्न हुई । श्रद्धालुओं ने भगवान जिनेंद्र देव का अभिषेक, पूजा-अर्चना कर वास्तु विधान के साथ नवीन कार्यों की मंगलमय सिद्धि एवं सर्वांगीण कल्याण की भावना से विभिन्न वास्तु देवताओं को अर्घ्य अर्पित किया । विधान के उपरांत शांति यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुति अर्पित कर विश्व शांति एवं धर्म प्रभावना की मंगलकामना की । इसके पश्चात पूज्य संत उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के मंत्रोच्चारण व विधिवत पूजन के साथ चातुर्मास कलशों की स्थापना संपन्न हुई । इस मौके पर पूज्य गुरुदेव ने अपने प्रवचन में कहा कि गुरु का वर्षायोग समाज में धर्म, करुणा, वैराग्य एवं सद्वृत्तियों की जागृति का माध्यम होता है । उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं वर्षायोग समिति के पदाधिकारियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह चातुर्मास आप सभी के जीवन में आत्मकल्याण, संयम एवं आध्यात्मिक उन्नति का कारण बने । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चंद्रप्रकाश जैन, अजय जैन, नलिन राज कासलीवाल, राजू जैन, रितेश जैन, वीर कुमार जैन, राजेश जैन, नितिन जैन समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे । 
धार्मिक कार्यक्रम की आकर्षक झलक --