लखनऊ:
शादी का सपना टूटा तो प्रेमी युगल ने चुन लिया मौत,फांसी लगाकर दे दी जान,मचा कोहराम।।
अयोध्या दर्शन के बाद लखनऊ आकर कमरे मे लगा फांसी, परिजन रहे तलाशते।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र तेलीबाग न्यू बल्देव बिहार कालोनी से रविवार तड़के भोर मे एक दर्दनाक घटना सामने आयी। जहां रात में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दिया। देर रात कमरे पर पहुचे परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुची स्थानीय पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किया। पुलिस ने फांसी के फंदे से उतार आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक परिवार किराए पर रहता है। मृतक युवक युवती दोनो रिस्ते मे भाई बहन लगते थे और शादी करना चाहते थे जिसके लिए दोनो के परिजन तैयार नही थे।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार रविवार तड़के भोर में थाना पीजीआई क्षेत्र न्यू बल्देव बिहार तेलीबाग मे प्रेमी युगल का किराए के कमरे मे फांसी कज फंदे पर शव मिलने से इलाके मे सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची थाना पीजीआई पुलिस ने दोनो के शवो को फंदे से उतार कर पीजीआई अपेक्स ट्रामा सेंटर भिजवाया जहां चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की छानबीन करते वैधानिक कार्यवाही करते हुए दोनो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पीजीआई इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र तेलीबाग स्थित न्यू बलदेव विहार कॉलोनी में रविवार तड़के प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव किराए के मकान के प्रथम तल पर बने कमरे में सीलिंग फैन से अलग-अलग कपड़ों के फंदे पर लटके मिले। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक युवक की पहचान जनपद शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र निवासी अनिकेत जयसवाल उर्फ रानू कुमार (21) और नोएडा की खोड़ा कॉलोनी निवासी अंजलि जयसवाल (19) के रुप मे हुई है। मृतक युवक के माता-पिता न्यू बल्देव बिहार कालोनी तेलीबाग पीजीआई लखनऊ मे अनुक्रम सिंह किराए पर रहकर मजदूरी करते है। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया
●इश्क का दर्दनाक अंजाम,शादी नही हुई तो चुन लिया मौत।।
पुलिस के अनुसार मूल रुप से शाहजहांपुर निवासी मृतक अनिकेत जयसवाल अपने माता-पिता के साथ लखनऊ मे किराए पर रहता था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक के सगी बुआ की लड़की अंजलि से लंबे समय से प्रेम संबंध था और वे दोनो विवाह करना चाहते थे। लेकिन परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। पुलिस के मुताबिक दोनों एक ही समाज से थे ।
◆कानपुर रेलवे स्टेशन से भागे प्रेमी युगल ने लखनऊ में दे दी जान।।
पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मृतक युवक अनिकेत 23 जुलाई को अहमदाबाद जाने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन वह नोएडा पहुंच गया जहां से दोनों घर छोड़कर अयोध्या चले गए। युवती के परिजनों ने तलाश के दौरान दोनों को अयोध्या पहुंचकर से साथ ले लिया और वहां इटावा स्थित रिश्तेदार के यहां ले जा रहे थे। इसी दौरान कानपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन बदलने के दौरान दोनों मौका पाकर फरार हो गए और लखनऊ पहुंच गए। बाद में जब परिजन उन्हें तलाशते हुए लखनऊ के तेलीबाग किराए के कमरे पर पहुंचे तो दोनों फंदे से लटके मिले।
●एसीपी ऋषभ यादव ने बताया कि तेलीबाग पीजीआई में युवक युवती का कमरे मे शव मिलने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम ने बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए गए है प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
