गुरुवार, 23 जुलाई 2026

लखनऊ :तीन बदमाशों ने युवक को रास्ते में घेरकर बेरहमी से पीटा,जान से मारने की धमकी देकर फरार।||Lucknow:Three miscreants surrounded a young man on the road, brutally beat him, threatened to kill him and fled.||

शेयर करें:
लखनऊ :
तीन बदमाशों ने युवक को रास्ते में घेरकर बेरहमी से पीटा,जान से मारने की धमकी देकर फरार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली गोसाईगंज क्षेत्र में एक युवक के साथ देर रात मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि घर लौटते समय एक ही मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया और अनायास गारी गलौज करने लगे विलोध करने पर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से बेरहमी से पीटने के बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार गोसाईगंज क्षेत्र के ग्राम करीमनगर मजरा रहमतनगर निवासी नीरज कुमार (36) पुत्र स्वर्गीय सियाराम के अनुसार वह 22 जुलाई 2026 की रात लगभग 11 बजे महुरा कला स्थित एक ईंट-भट्ठे से काम खत्म कर अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि करीमनगर गांव से करीब 50 मीटर पहले एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवक, जिन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे, उसके सामने आकर रुक गए।
पीड़ित का आरोप है कि तीनों ने पहले अभद्र भाषा का प्रयोग किया और फिर एक राय होकर लाठी-डंडों, लात-घूंसों से उस पर हमला कर दिया। मारपीट में उसके सिर और दाहिने गाल सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। शोर-शराबा होने पर आरोपी मौके से भाग निकले, लेकिन जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद घायल ने गोसाईगंज कोतवाली पहुंचकर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ लिखित तहरीर दी और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आस पास के सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।