गौतमबुद्धनगर/नोएडा: गाड़ी की साइड लगाने के विवाद में मारपीट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो भी बरामद!!
दो टूक//नोएडा। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने गाड़ी की साइड लगाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के मामले का खुलासा करते हुए पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार भी बरामद की है। गिरफ्तारी लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से की गई।
पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को ग्राम नवादा मार्केट में गाड़ी की साइड लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित की शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने 22 जुलाई को सेक्टर-62 गोल चक्कर के पास से पांचों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आयुष कुमार सिंह, आयुष मिश्रा, आत्मन मिश्रा, सुमित और कपिन्दर सिंह के रूप में हुई है। सभी आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे।
पूछताछ और जांच के दौरान पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो कार (UP16ES9552) भी बरामद कर ली। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
थाना सेक्टर-58 पुलिस की इस कार्रवाई को सड़क पर होने वाली हिंसक घटनाओं के खिलाफ सख्त संदेश माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले और सार्वजनिक स्थानों पर मारपीट करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।
