लखनऊ :
घर से चोरी हुआ मंहगा मोबाइल FIR दर्ज,पुलिस जांच मे जुटी।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र में घर से मोबाइल फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अज्ञात व्यक्ति पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाते हुए थाना मोहनलालगंज में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई तथा मोबाइल बरामद कराने की मांग की है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र के डॉन बॉस्को कॉलोनी, अतरौली निवासी अमन बखला पुत्र बोनिफेस बखला ने स्थानीय थाना मोहनलालगंज में दी तहरीर में बताया कि 12 जुलाई 2026 की रात लगभग 12:30 बजे उनका POCO X4 Pro 5G मोबाइल फोन घर से चोरी हो गया। सुबह नींद खुलने पर जब उन्होंने मोबाइल तलाशा तो वह नहीं मिला।
पीड़ित का कहना है कि उन्होंने घर के सभी कमरों के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्र में भी काफी खोजबीन की लेकिन मोबाइल का कोई पता नहीं चला। परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल घर से चोरी कर लिया।
पीड़ित ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध तहरीर देकर चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की ।
पुलिस ने घटना के 10 दिन बाद पीडित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। अब इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
