गुरुवार, 16 जुलाई 2026

लखनऊ :विवाहिता का घर के अन्दर फांसी के फंदे से लटका मिला शव।।||Lucknow:The body of a married woman was found hanging from a noose inside her home.||

शेयर करें:
लखनऊ :
विवाहिता का घर के अन्दर फांसी के फंदे से लटका मिला शव।।
दो टूक : लखनऊ के कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र के जबरौली गांव में बुधवार को घर में विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों मे फांसी के फंदे से शव लटका मिला। पति की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा। मृतका के पिता ने दहेज की मांग को लेकर पति समेत ससुरालीजनो पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुये कार्यवाही के लिये तहरीर दी। 
विस्तार :
कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र के जबरौली गांव निवासी मजदूर प्रेमकुमार ने बताया बुधवार की सुबह वो खेतो में धान की रोपाई करने के लिये चला गया। जिसके बाद पत्नी सुनीता (21वर्ष) ने घर का दरवाजा अंदर से बंदकर बरामदे की छत में लगे कुंडे में शर्ट के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। दोपहर 12 बजे के करीब जब वो खाना खाने के लिये खेत से घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद होने पर पत्नी को आवाज लगाई ओर खटखटाया लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया ना आने पर पड़ोसी की छत से अपनी छत पर जाकर बरामदे में फंदे से पत्नी का शव लटका देख पुलिस व मायके पक्ष को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज निमेश दूबे ने मायके पक्ष के मौके पर आने के बाद मृतक के शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा।
मृतका के पिता महेश कुमार निवासी गदियाना ने बताया उन्होने बेटी सुनीता का तीन साल पहले प्रेमकुमार से विवाह किया था। जिसके बाद से दहेज की मांग को लेकर पति, ससुर, जेठ, जेठानी दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करते थे उक्त सभी ने बेटी की हत्या कर उसके शव को फंदे से लटका दिया। फिलहाल पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर मामले मे पूछताछ कर रही है।