शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

लखनऊ : PGI क्षेत्र में बेखौफ चोरो ने दरोगा के घर को बनाया निशाना,ताला तोड़कर 30 लाख जेवरात किया पार।||Lucknow: In the PGI area, fearless thieves targeted the house of a police inspector, breaking the lock and stealing jewellery worth Rs 30 lakh.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
PGI क्षेत्र में बेखौफ चोरो ने दरोगा के घर को बनाया निशाना,ताला तोड़कर 30 लाख जेवरात किया पार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र हैवतमऊ मवैया में बेखौफ चोरो ने दरोगा के बंद घर को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर घर में घुसकर इत्मीनान से खंगाला और लगभग 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी साफ कर दिए।  दरोगा का परिवार बीते बुधवार को घर में ताला बंद कर बेटे का मुंड़न कराने विन्ध्याचल गया हुआ था शुक्रवार की शाम वापस आने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई तो स्थानीय पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर सेम्पल एकत्रित किया। पुलिस घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों देखना शुरु कर दिया।
विस्तार
मिली जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद निवासी संजय यादव उत्तर प्रदेश पुलिस मे उपनिरीक्षक है और वर्तमान लखनऊ के मलिहाबाद मे तैनात है इनका परिवार और बच्चे थाना पीजीआई क्षेत्र न्यू ग्रीन सिटी हैवतमऊ मवैया मे रहता है।
इनकी दरोगा संजय यादव की पत्नी कविता ने बताया कि बेटे की मुंडन कराने के लिए बीते बुधवार कोघर मे ताला लगाकर गॉव गई हुई थी जहाँ विन्ध्याचल गई। मुंडन करा कर आज शुक्रवार की शाम लखनऊ वापस लटकर घर आयी तो देखा दरवाजे और अलमारी के लॉक टूटे हुए है और सारा समान बिखरा पड़ा हुआ है अज्ञात चोरो ने घर मे रखे लगभग 30 लाख जेवरात और नगदी चोरी कर ले गए है।
पीडिता ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी मौके पर पहुची स्थानीय पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर मौके से साक्ष्य एकत्रित किया वही स्थानीय पुलिस ने मामले छानबीन और जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
पीजीआई पुलिस पीडिता की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
सूचना पर पहुची पीजीआई पुलिस छानबीन करते हुए।
●फोरेंसिक टीम घटना स्थल के सेम्पल एकत्रित करते हुए।
●बेखौफ चोरों इत्मीनान से तलाशा सारे कमरे-वीडियो --