शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

गोण्डा- उप्र ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने इंटियाथोक ब्लाक के एडीओ पंचायत से की शिष्टाचार भेंट, अनेक विंदुओ पर हुई चर्चा

शेयर करें:
गोण्डा- उप्र ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के जिला संरक्षक संतराम वर्मा व जिला महामंत्री विनय शुक्ला के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने विकास खंड इंटियाथोक के एडीओ पंचायत गिरजेश पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं कार्य व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने सफाई कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान, कार्यस्थल पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखने की मांग रखी। एडीओ पंचायत ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई एवं समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। जिला महामंत्री विनय शुक्ला ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघ लगातार प्रयासरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन कर्मचारियों की जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगा।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी शैलेन्द्र मौर्या, अशोक वर्मा, राम जनम वर्मा, चन्दन तिवारी, अमृतलाल, राम धीरज, आशाराम यादव, अटल तिवारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
गोण्डा से प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट