मंगलवार, 7 जुलाई 2026

गोण्डा- विद्युत उपकेंद्र धानेपुर में पत्रकार प्रदीप शुक्ला के अगुवाई में अनिश्चितकालीन धरना आज से शुरू, संत छोटे बाबा सहित अन्य का मिला समर्थन, विद्युत विभाग की लचर कार्यप्रणाली व व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में है धरना

शेयर करें:
गोण्डा- भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति की बदहाली, अधिकारियों की अनुपस्थिति, उपभोक्ताओं की अनदेखी, बार-बार ट्रांसफार्मर जलने, लो-वोल्टेज, जर्जर उपकेंद्र, खुले ट्रांसफार्मरों से जनसुरक्षा पर खतरा तथा भ्रष्टाचार के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ता/पत्रकार प्रदीप कुमार शुक्ला के नेतृत्व में मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है। धरने के प्रथम दिन सोनबरसा पोखरा के महंत संत छोटे बाबा सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपना समर्थन दिया और विभाग से जनहित में तत्काल कार्रवाई की मांग की।

---मुख्य मांगें----
एसडीओ और जेई की नियमित उपस्थिति और जनसुनवाई का समय तय हो। बीते चार मई की आंधी के बाद लंबे बिजली संकट की अवधि का बिल एवं सरचार्ज माफ किया जाए। उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध समाधान हो। उपकेंद्र की चारदीवारी, स्टोर रूम एवं भवन का पुनर्निर्माण कराया जाए। नई मशीनों की जांच कर उन्हें शीघ्र चालू कराया जाए। नगर पंचायत में निर्धारित समय के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो। खुले ट्रांसफार्मरों को सुरक्षा जाली से ढका जाए। सड़क किनारे हादसों का कारण बने बिजली के खंभों को हटाया जाए। बार-बार ट्रांसफार्मर जलने वाले क्षेत्रों में क्षमता वृद्धि की जाए।।
((गोण्डा से प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट))