लखनऊ :
सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे ट्रैक्टर ने युवक की ले ली जान।
दो टूक : लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के सिसेण्डी कस्बे से बुधवार की सुबह सामान लेकर पैदल वापस घर जा रहे युवक को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल युवक की मौके पर मौत हो गयी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेजा।
विस्तार :
कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र सिसेंडी गांव निवासी राज किशोर शुक्ला ने बताया उनका भतीजा अमित शुक्ला (35 वर्ष) मीनापुर गांव में बने घर में रहता था, बुद्धवार की सुबह साढे आठ बजे के करीब भतीजा अमित सिसेंडी बाजार आया था जहां से सामान खरीदकर पैदल ही सड़क किनारे वापस घर जा रहा था. तभी मोहनलालगंज से कालूखेड़ा की तरफ जा रहे अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली ने भतीजे को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी? । मौके पर ही अमित ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग निकला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेजा। मृतक युवक के माता-पिता व एक बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में विवाहित इकलौती बहन कंचन है। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया दुर्घटना करने वाले वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी गयी है। परिजनो के तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
