गुरुवार, 16 जुलाई 2026

लखनऊ : एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 380 रोज-रिंग्ड तोते व 200 लाल मुनिया के साथ वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार।||Lucknow: STF in major action, wildlife smuggler arrested with 380 rose-ringed parakeets and 200 red munias.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 380 रोज-रिंग्ड तोते व 200 लाल मुनिया के साथ वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार।
दो टूक : उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने अंतर्राज्यीय स्तर पर संरक्षित वन्यजीवों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 380 रोज-रिंग्ड पैराकीट (तोते), 200 लाल मुनिया पक्षी तथा सात लोहे के पिंजरे बरामद किए गए।
विस्तार
जानकारी के अनुसार एसटीएफ को लंबे समय से संरक्षित वन्यजीवों की अवैध तस्करी की सूचनाएं मिल रही थीं। अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अवनीश्वर चन्द्र श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में चल रही जांच के दौरान उपनिरीक्षक फैजुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में टीम ने सूचना के आधार पर वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) एवं वन विभाग गोरखपुर के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 14 जुलाई को जनपद गोरखपुर के थाना राजघाट क्षेत्र के मोहल्ला रायगंज उत्तरी से वन्यजीवों की तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया
जिसकी पहचान सेराज अहमद पुत्र रमजान अहमद, निवासी ग्राम रायगंज उत्तरी, थाना राजघाट, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। 
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक संगठित गिरोह का सदस्य है, जो प्रतिबंधित एवं संरक्षित पक्षियों की तस्करी करता है। गिरोह बलरामपुर और लखीमपुर के जंगलों से इन पक्षियों को इकट्ठा कर बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली सहित अन्य राज्यों के तस्करों को ऊंचे दामों पर सप्लाई करता है। पकड़े गए तस्कर के पास से 380 रोज-रिंग्ड पैराकीट (तोते),200 लाल मुनिया पक्षी
7 लोहे के पिंजरे बरामद हुआ है।
इस मामले में गोरखपुर मुख्यालय रेंज डिवीजन में केस रेंज संख्या 03/2026-27 के तहत वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 (संशोधित-2022) की धाराएं 2, 9, 39, 48ए, 49ए, 50 एवं 51 तथा भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 26 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई वन विभाग गोरखपुर द्वारा की जा रही है।