रविवार, 12 जुलाई 2026

लखनऊ :महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार ।||Lucknow:The accused who instigated the woman to commit suicide has been arrested.||

शेयर करें:
 लखनऊ :
महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार ।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली मोहनलालगंज पुलिस टीम ने महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस पूछताछ मे आरोपी ने बताया 
उसकी पत्नी गुड़िया इंस्टाग्राम में किसी अन्य व्यक्तियों से बहुत बात करती थी जिसके कारण उसका व उसकी पत्नी गुड़िया (मृतका) का झगड़ा हुआ था जिस कारण उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर लिया था।
विस्तार : 
पुलिस के अनुसार बीते गुरुवार 9 जुलाई को कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र 
ग्राम खुजौली मे पति से झगडे के उपरांत गुडिया पत्नी अनिल कुमार रावत उर्फ छोटू ने फांसी लगकर आत्महत्या कर लिया। मौत की सूचना पाकर पहुचे मायके वालों हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आऱोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतका के पिता की तहरीर पर तहरीर के आधार पर थाना मोहनलालगंज पर मु0अ0सं0 255/2026 धारा 85/103(1) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। 
*विवेचना के क्रम एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर पंजीकृत अभियोग उपरोक्त में धारा 103(1) बीएनएस का लोप कर धारा 108 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी।।
अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया और आरोपी अनिल कुमार रावत उर्फ छोटू पुत्र वंशीलाल निवासी ग्राम खुजौली थाना मोहनलालगंज लखनऊ उम्र करीब 34 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ मे अनिल कुमार ने अपराध को स्वीकार करते हुए बताया गया कि उसकी पत्नी गुड़िया इंस्टाग्राम में किसी अन्य व्यक्तियों से बहुत बात करती थी जिसके कारण उसका व उसकी पत्नी गुड़िया (मृतका) का झगड़ा हुआ था जिस कारण उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली। 
पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 12.07.2026 को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।