सोमवार, 6 जुलाई 2026

लखनऊ : कैरियर बनाने की उम्र मे बने लुटेरे,हुए गिरफ्तार,डेढ़ करोड़ का लूट का माल बरामद,मास्टरमाइंड फरार।||Lucknow: Career-building robbers arrested; loot worth 1.5 crore rupees recovered; mastermind absconding.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
कैरियर बनाने की उम्र मे बने लुटेरे,हुए गिरफ्तार,डेढ़ करोड़ का लूट का माल बरामद,मास्टरमाइंड फरार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली गोसाईगंज क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी से गोली मारकर हुई लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग ₹1.50 करोड़ मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, एक अवैध .32 बोर पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया है।आरोपियों ने गोसाईंगंज (लखनऊ), मिल एरिया (रायबरेली) और अलीनगर (चंदौली) समेत कई लूट की वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस अन्य फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
यह खुलासा लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के दक्षिणी ज़ोन की सर्विलांस सेल व गोसाईंगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 23 जून को सर्राफा व्यापारी से हुई लूट की घटना का सफल अनावरण किया गया।
विस्तार
DCP साउथ अमित कुमार आनंद ने जानकारी देते हुए बताया सचिन कुमार वर्मा पुत्र स्व0 राम कुमार वर्मा निवासी पचवन टोला बंग्ला वार्ड अमेठी थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ निवासी की ज्वैलर्स की दुकान मुन्शीगंज राम बाग रोड पर स्थित है। प्रति दिन की भांति दिनांक-23.06.2026 को अपनी दुकान व अपने भाई मनीष सोनी की दुकान का सोने चांदी के जेवरात बैग मे रख कर अपनी स्कूटी से अपनी दुकान से अपने घर जा रहे थे समय करीब 08.30 PM बजे बंग्ला भवानी मन्दिर के पास 03 अज्ञात व्यक्तियो द्वारा स्कूटी रोक कर स्कूटी व बैग लूटने की कोशिश करने लगे जब शोर मचाया तो पैर मे गोली मार कर स्कूटी व बैग में रखे आभूषण लूट कर भाग गये थे पीडित की तहरीर पर स्थानीय थाने पर मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 04 टीमों का गठन करते हुए सर्विलांस सेल जोन दक्षिणी टीम को भी लगाय गया था। 
• टीमों द्वारा लगभग 600 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखा गया तथा सर्विलांस सेल द्वारा इलैक्ट्रानिक साक्ष्य एकत्रित किया गया जिसके फल स्वरूप दिनांक-06.07.2026 रात्रि को पुलिस टीम द्वारा दो शातिर युवकों को दहेरामऊ एण्डरपास थाना गोसाईगंज से गिरफ्तार कर लूट का माल कब्जे से बरामद किया गया है। गिरफ्तार युवक का नाम 
शिवम यादव उर्फ कुंदन ,अंकुल यादव उर्फ गोले निवासी ककोहिया, थाना सिकरारा
जनपद जौनपुर के रहने वाले है। पंजीकृत मु0अ0सं-236/2026, धारा-309(6) बीएनएस में बढोत्तरी धारा317(2)/3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट में आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा भेजा जा रहा है। एक अन्य लुटेरा सोनू यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई।
खुलासा करने वाली पुलिस टीमो 25 हजार का उत्साह वर्धन स्वरूप पुरस्कार घोषित किया जा रहा है।
चोरी की बाई से सोनारों टारगेट कर लूट की करते है बारदात।
कोतवाली गोसाईगंज इस्पेक्टर डी के सिंह ने बताया कि गिरफ्तार शिवम यादव उर्फ कुंदन और अंकुल यादव उर्फ गोले दोनो एक ही गॉव के रहने वाले है। दोनो की उम्र लगभग 20 वर्ष है दोनो पढ़ाई के साथ- साथ फरार चल रहे सोनू यादव के साथ मिलकर चोरी की बाईक के साथ सोना कारोबारियों को निशाना बनाते हुए रेकी कर मौका पाते ही घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते है।
600 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के सहारे पहुची पुलिस।
पुलिस के अनुसार गोली मारकर लूट की घटना के बाद पुलिस टीमों घटना स्थल एवं सर्राफा की दुकान समेत राहो मे लगभग 600 सौ सीसीटीवी कैमरो की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस बदमाशों की पहचान कर घेरा बंदी कर गिरफ्तार करने मे कामयब रहती है।गिरफ्तार शिवम यादव स्थातक व एडीसीए कम्प्यूटर कोर्स कर तैयारी कर रहा है। 2. अंकुल यादव उर्फ गोले शिक्षा-10th व डिप्लोमा पॉलीटेक्निक ( मैकेनिकल) किया हुआ है। पूछताछ मे ज्ञात हुआ कि इनका मास्टरमाइंड सोनू यादव है जो पुलिस गिरफ्तार से बचा हुआ है। जिसकी तलाश की जा रही है
ऐ-लोगअपने सामान्य उद्देश्य व जरूरतो को पूरा करने के लिए ज्वैलर्स की दुकान के आस पास व उनके आने जाने के समय की रैकी करते है और अपने साथ चोरी की ही मोटर साइकिल रखते है। उसके बाद घटना को अंजाम देते है। यदि आसानी से सामान नहीं मिलता है तो गोली मारकर घायल कर लूटपाट कर भाग जाते है। 
लूट के बाद लूट - पुलिस को चकमा देकर रहे बचते।
पुलिस के तीनो गिरोह बनाकर लूट की घटनाएं कर पुलिस को चकमा देकर बचते रहे लेकिन राजधानी मे लूटकर पुलिस को चुनौती दे गए और हवालत पहुच गए।
गिरफ्तार दोनो पुलिस पूछताछ मे क ई लूट घटनाओं का खुलासा किया।
●दिनांक-23.06.02026 को थाना गोसाईगंज लखनऊ में सुनार के पैर में गोली मारकर लूट की घटना कारित की गयी थी। ●दिनांक-06.06.2026 को थाना हजरतगंज से बाइक चोरी की गयी थी। ●दिनांक-18.06.2026 को थाना मील एरिया जनपद रायबरेली मे भी सुनार को गोली मारकर लूट की घटना घटित की थी।
●दिनांक-28.05.2026 को थाना अलीनगर जनपद चंदौली में भी सुनार को गोली मारकर लूट की घटना घटित की गयी थी। अभियुक्तगण इस तरह के अपराध कारित करने के अभयस्त अपराधी है। 
अनावरित अभियोगः-
1. मु0अ0सं0-236/2026,धारा-309(6) बीएऩएस बढोत्तरी धारा-3(5)/317(2) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बीएनएस थाना गोसाईगंज,लखनऊ।
2. मु0अ0सं0-121/2026,धारा-303(2) बीएनएस थाना हजरतगंज लखनऊ।
3. मु0अ0सं0-172/26, धारा-309(6) बीएनएस थाना मिल एरिया जनपद  रायबरेली।
आपराधिक इतिहासः-
शिवम यादव उर्फ कुंदनः–
1. मु0अ0सं0-309/21, धारा-323/504/506 भादवि थाना बक्सा जनपद  जौनपुर।
2. मु0अ0सं0-211/22, धारा-307 भादवि थाना बक्सा जनपद  जौनपुर।
3. मु0अ0सं0-369/24, धारा-109/115(2)/324(4)/351(2)/352 बीएनएस थाना बक्सा जनपद जौनपुर।
अंकुल यादव उर्फ गोलेः-
1. मु0अ0सं0-236/2026,धारा-309(6) बीएनएस बढोत्तरी धारा-3(5)/317(2) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बीएनएस थाना गोसाईगंज,लखनऊ।
2. मु0अ0सं0-121/2026,धारा-303(2) बीएनएस थाना हजरतगंज लखनऊ।
3. मु0अ0सं0-172/26, धारा-309(6) बीएनएस थाना मिल एरिया जनपद रायबरेली।
बरामदगी विवरणः-
● 13 अदद हार  पीली धातु
●412 अदद लाकेट पीली धातु
●03 अदद अंगूठी जेन्ट्स  पीली धातु
●295 जोडी बाला/बाली पीली धातु
● 204 अदद नथ पीली धातु
●36 अदद मांग बेदी  पीली धातु
●228 अदद झाला पीली धातु
●28 अदद नथुनी पीली धातु
● 05 अदद लर  पीली धातु
● 10 अदद बाला  पीली धातु
●04 अदद ढेडी दार टप्स  पीली धातु
●फुटकर कनौटी बिंदी लाकेट पीली धातु
●30 जोडी पायल, सफेद धातु
●163 अदद बिछिया, सफेद धातु
●32 अदद हाय/ओम/चन्द्रमा सफेद धातु
●घटना में प्रयुक्त 01 अदद पिस्टल 0.32 बोर व 05 अदद जिन्दा कारतूस 
●घटना में प्रयुक्त एक दो पहिया मोटरसाइकिल अपाचे  (चोरी की) 
 पुलिस उपायुक्त महोदय दक्षिणी द्वारा गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रूपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।