शनिवार, 25 जुलाई 2026

लखनऊ :मुकदमे से बौखलाए पति ने पत्नी की जासूसी कराने और जान से मारने की साजिश,जासूस को पकड़ कर पुलिस को सौंपा।।||Lucknow:Frustrated by the lawsuit, a husband plotted to have his wife spied on and killed. The spy was arrested and handed over to the police.||

शेयर करें:
लखनऊ :
मुकदमे से बौखलाए पति ने पत्नी की जासूसी कराने और जान से मारने की साजिश,जासूस को पकड़ कर पुलिस को सौंपा।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी विवाहित पुत्री के पति और ससुर पर दहेज उत्पीड़न के मुकदमे की रंजिश में उसकी निगरानी कराने, पीछा करवाने, वीडियो रिकॉर्डिंग कराने और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। तहरीर में दावा किया गया है कि एक युवक को प्रतिदिन मजदूरी देकर युवती की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगाया गया था। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना आलमबाग क्षेत्र कैलाशपुरी छोटा बरहा निवासी 
दुर्गेश सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उनकी पुत्री का विवाह वर्ष 2017 में महाराष्ट्र के ठाणे निवासी सनी जगदीश चौहान से हुआ था। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद पति और ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर वर्ष 2021 में कथित रूप से मारपीट कर उनकी पुत्री को घर से निकाल दिया गया। इसके बाद पीड़िता ने लखनऊ की अदालत में पति एवं ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दायर रखा है और बिटिया 
पुत्री टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग का कोर्स रही है।
आरोप है कि इसी मुकदमे से बौखलाए पति ने कथित रूप से एक युवक को पीड़िता पुत्री का लगातार पीछा करने और उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर भेजने के लिए लगाया है बीते 20 जून 2026 को जब पीड़िता टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज में अपनी स्कूटी खड़ी कर रही थी तभी संदिग्ध युवक वीडियो बना रहा था। कॉलेज स्टाफ को शक होने पर उसे पकड़ लिया गया और पुलिस को सूचना दी गई। तहरीर में दावा किया गया है कि पूछताछ के दौरान युवक ने कथित रूप से बताया कि उसे प्रतिदिन 1500 की मजदूरी पर पीड़िता का पीछा करने और वीडियो भेजने के लिए लगाया गया था। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी पहले भी मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दे चुका है। साथ ही जनवरी 2026 में एक संदिग्ध सड़क दुर्घटना कराने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच एवं कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग किया। फिलहाल सरोजनीनगर पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर बीते शुक्रवार 24 जुलाई को मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कशर रही है।