शनिवार, 25 जुलाई 2026

लखनऊ :सिंचाई विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ का चुनाव संपन्न, नई कार्यकारिणी ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ।||Lucknow:Elections for the Diploma Engineers Association of the Irrigation Department concluded, with the new executive committee taking the oath of office and secrecy.||

शेयर करें:
लखनऊ :
सिंचाई विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ का चुनाव संपन्न, नई कार्यकारिणी ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ।
दो टूक : राजधानी लखनऊ में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश के सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, लखनऊ मंडल के 16वें मंडलीय अधिवेशन एवं चुनाव का आयोजन शनिवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया परिकल्प भवन स्थित प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ। अधिवेशन में विभागीय अधिकारियों और अभियंताओं की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ तथा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर अभियंताओं के हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
विस्तार :
रायबरेली रोड स्थित आशियाना क्षेत्र के डॉ. राम मनोहर लोहिया परिकल्प भवन के प्रेक्षागृह में आयोजित अधिवेशन में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश के प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष संदीप कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
अधिवेशन के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष इंजी. नितेंद्र श्रीवास्तव, महासचिव इंजी. राकेश कुमार यादव, प्रमुख सलाहकार सुधीर पवार, संरक्षक ओ.पी. राय तथा निवर्तमान पदाधिकारी राकेश त्यागी ने अवर अभियंताओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को विभागाध्यक्ष के समक्ष रखा। इस पर प्रमुख अभियंता संदीप कुमार ने संघ की ओर से उठाए गए मुद्दों के क्रमबद्ध समाधान का आश्वासन दिया।
अधिवेशन के समापन पर हुए चुनाव में इंजी. संजीव मिश्र को अध्यक्ष, इंजी. कमलेंद्र सिंह चौहान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इंजी. विनय मिश्र को उपाध्यक्ष, इंजी. रामचंद्र को उपमहासचिव, इंजी. कृष्ण महतो को प्रचार सचिव तथा इंजी. अमित वर्मा को संगठन सचिव निर्वाचित घोषित किया गया। इसके बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के अंत में राज्य बांध सुरक्षा संगठन (वाल्मी) के अध्यक्ष इंजी. संदीप कुमार श्रीवास्तव तथा जनपद अध्यक्ष इंजी. संजीव मिश्र ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम आगामी दो वर्षों तक अभियंताओं के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएगी।
दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ की फोटो - - -
●कार्यक्रम मे पदाधिकारियों की फोटो-