शनिवार, 25 जुलाई 2026

लखनऊ :पुलिस ने मंदिर में चोरी का किया खुलासा,तीन शातिर चोरों को दबोचा,माल बरामद।||Lucknow:Police uncovered a temple theft, arrested three notorious thieves, and recovered the stolen goods.||

शेयर करें:
लखनऊ :
पुलिस ने मंदिर में चोरी का किया खुलासा,तीन शातिर चोरों को दबोचा,माल बरामद।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना चिनहट क्षेत्र स्पनेश्वर महादेव मंदिर में दानपात्र और अरघा से चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सर्विलांस टीम पूर्वी जोन और चिनहट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सफेद धातु के टुकड़े और ₹5,020 नगद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में दो के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विस्तार :
चिनहट इंस्पेक्टर के अनुसार 10 जुलाई 2026 को थाना चिनहट क्षेत्र स्पनेश्वर महादेव मंदिर के कमेटी के कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मंदिर के अरघा और दानपात्र से नकदी चोरी करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने मामले की जांच के दौरान घटनास्थल के आस- पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया। छानबीन के दौरान मुखबिर सूचना पर शनिवार को स्थानीय  थाना क्षेत्र एमिटी यूनिवर्सिटी पुल के नीचे से तीन आरोपियों—गोपाल चौहान, नितिन तिवारी और पंकज शुक्ला—को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से मंदिर से चोरी किए गए सफेद धातु के टुकड़े तथा ₹5,020 नगद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर विवेचना में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी भी की गई है।
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी पंकज शुक्ला के विरुद्ध लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट सहित कई संगीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वहीं गोपाल चौहान के खिलाफ भी चोरी से जुड़े मुकदमों का आपराधिक इतिहास मिला है। पुलिस अन्य जनपदों और थानों से भी आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक कार्रवाई करते हुए अदालत में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।