लखनऊ :
मेडिकल स्टोर के गल्ले से नकदी पार, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर।।
●पीड़िता ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप,घटना के चार दिन बाद भी नही की कार्यवाही।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली
मोहनलालगंज क्षेत्र के मऊ निवासी डाॅ० शिखा राजपूत ने बताया अतरौली रोड पर बने मकान में अपने परिवार के साथ रहती है ओर मकान के अगले हिस्से में बनी दुकान में उन्होने शिव नाम से मेडिकल स्टोर व क्लिनिक खोल रखा है।बीते महीने की 30जून को एक अज्ञात युवक उनके मेडिकल स्टोर पर दवा लेने आया जिसके बाद उसे दवा देकर पैसे लेने के बाद गल्ला लांक कर घर के अंदर चली आयी।कुछ देर बाद दोबारा बाइक से आये अज्ञात युवक ने दुकान ने अंदर आकर चाभी से गल्ला खोलकर उसनें रखी सात से दस हजार के आस-पास की नगदी चुराकर भाग निकला।कुछ देर बाद आये दूसरे ग्राहक को जब दवा देने आयी ओर गल्ला खोला तो उसमें रखी नकदी गायब देखी तो होश उड़ गये।जिसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो गले से पैसे चोरी होने का पता चला।पीड़ित महिला डाक्टर ने बताया जिसके बाद कार्यवाही के लिये कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी तो पुलिस टीम ने मौके पर आकर जांच भी की लेकिन घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नही की।प्रभारी निरीक्षक राम बाबू सिंह ने बताया मेडिकल स्टोर के काउंटर से नगदी चोरी होने की घटना संज्ञान में आयी है चौकी इंचार्ज को जांच कर कार्यवाही किये जाने के आदेश दिये गये हैं।
