लखनऊ :
मासूम बच्ची के साथ दुर्ब्यवहार की कोशिश,आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र में पंचम खेड़ा गांव मे रहनी वाली मासूम बच्ची को बहला फुसलाकर छत पर ले जाकर दुर्व्यवहार करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक लखनऊ में किराए पर रहकर ।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार बुधवार को थाना पीजीआई क्षेत्र पंचम खेड़ा चरन भठ्ठा रोड़ रहने वाली पीड़िता की मां ने स्थानीय थाने में लिखित नामजद तहरीर देते हुए मु0अ0सं0 374/2026 धारा 74/352 बीएनएस व 9(m)/10 पाक्सो एक्ट मे मुकदमा दर्ज करा रखा था। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला शनी नाम के युवक ने पीड़िता के नाबालिग पुत्री को अकेला पाकर उसके साथ अभद्रता व दुर्व्यवहार करने की कोशिश की है। घटना का संज्ञान लेते हुए दरोगा अखण्ड शुक्ला मय हमराह का0 हुकुमचन्द व का0 सन्दीप कुमार मौके पर पहुंचकर छानबीन करते हुए मुखबिर खास की सूचना से नामजद आरोपी शनि भारती पुत्र ललित कुमार निवासी मूल पता बैरी सालपुर थाना मोहनलालगंज लखनऊ हाल पता– पंचम खेडा चरण भट्टा रोड थाना पीजीआई लखनऊ उम्र करीब 26 वर्ष को चरण भट्टा रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ मे गिरफ्तार युवक ने बताया कि पडोस में रहने वाली बच्ची को अपने साथ खेलने के लिये छत पर ले गया था। गिरफ्तार शनि भारती पुत्र ललित कुमार निवासी मूल रुप से बैरी सालपुर थाना मोहनलालगंज लखनऊ का रहने वाला है जो थाना पीजीआई क्षेत्र पंचम खेडा चरण भट्टा रोड पर किराए पर रहकर प्राईवेट काम करता था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।
