लखनऊ :
तेज रफ्तार अज्ञात डीसीएम ने होटल पर चाय पी रहे दो बुजुर्गो को मारी टक्कर,एक की मौत ।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के पास हाइवे किनारे स्थित एक होटल पर चाय पी रहे दो बुजुर्गों को तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी।दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल दोनो बुजुर्गो को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी भेजा।जहां मौजूद डाक्टर ने एक बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।दूसरे घायल बुजुर्ग का भर्ती कर इलाज जारी है।निगोहां क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी हरिशंकर (67वर्ष) व अयोध्या प्रसाद मगंलवार की सुबह सवा छ:बजे के करीब हाइवे किनारे स्थित होटल पर चाय पी रहे थे तभी लखनऊ से रायबरेली की तरफ जा रही तेज रफ्तार डीसीएम ने दोनो बुजुर्गो को टक्कर मारते हुये मौके से भाग निकली।ग्रामीणो की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल दोनो बुजुर्गो को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिये सीएचसी मोहनलालगंज लेकर गयी।जहां मौजूद डाक्टर ने बुजुर्ग हरीशंकर को मृत घोषित कर दिया।घायल दूसरे बुजुर्ग का भर्ती कर इलाज जारी है।मृतक के परिवार में पत्नी सुशीला व तीन बेटे राजेन्द्र, जितेंद्र, व महेंद्र है।थाना प्रभारी रवीन्द्र कुमार ने बताया मृतक बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।दुर्घटना करने वाली अज्ञात डीसीएम व चालक की तलाश शुरू कर दी गयी हैं।
जमीन बंटवारे को लेकर हुये विवाद के बाद सगे भाई ने बहनो को पीटा।
लखनऊ निगोहां क्षेत्र के सिर्स के दीनाखेड़ा निवासी शिवानी ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये बताया बीते मगंलवार की दोपहर एक बजे के करीब जमीन बंटवारे को लेकर हुये विवाद के बाद भाई मुकेश व बहन कशमा व भतीजे सूरज व मां चन्द्रकली ने लाठी डंडो से मेरी व बहन पूनम व अंजू की पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी।थाना प्रभारी रवीन्द्र कुमार ने बताया पीड़िता की तहरीर पर आरोपियो के विरूद्व मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
