बुधवार, 15 जुलाई 2026

लखनऊ : बेकाबू ट्रक नाला तोड़ते हुए घर में टकराने से बचा, परिवार बाल बाल बचा।||Lucknow: An out-of-control truck broke through a drain and narrowly escaped hitting a house, with the family having a narrow escape.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
 बेकाबू ट्रक नाला तोड़ते हुए घर में टकराने से बचा, परिवार बाल बाल बचा।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र के फत्तेखेड़ा में सोमवार की देर रात साढे दस बजे के करीब तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे बने नाले को तोड़ते हुये एक  घर से टकराने से पहले ही नाले में टायर फसने से रूक गया।जिसके चलते घर के बाहर खड़ी कार व बाहर बैठे मालिक विनीत मिश्रा उनके परिवार के लोग बाल बाल बच गये।घर मालिक विनीत मिश्रा की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने  चालक नदीम निवासी भुजिया सरायमौली जनपद सीतापुर से पुछताछ की तो उसने बताया सीतापुर से ट्रक में चीनी लोड कर प्रयागराज जा रहा था मोहनलालगंज के फत्तेखेड़ा पहुंचने पर उसकी अचानक से तबीयत खराब हो गयी जैसे ही उसने ट्रक की रफ्तार कम की बेहोश हो गया।जिसके बाद उसे होश आया तो ट्रक नाला तोड़ते हुये एक घर के आगे रूक गया।