लखनऊ :
विभूतिखण्ड क्षेत्र युवा वैज्ञानिक की फाइव-स्टार होटल में मिली लाश,घर मे मचा कोहराम।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना विभूति खण्ड क्षेत्र नोवोटेल होटल के कमरे में 22 वर्षीय युवा वैज्ञानिक की मंगलवार सुबह 11 बजे लाश मिलने से हड़कंप मच गया। कमरे का दरवाजा न खुलने पर होटल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो वैज्ञानिक की लाश बेड पर मिली। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया फूड पॉइजनिंग और हार्ट अटैक की आशंका जताई गई है। सोमवार लगभग दोपहर होटल मे आकर रुक थे। युवा वैज्ञानिक ने बैटरी से चलने वाला इकोफ्रेंडली ट्रैक्टर बनाया था।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना विभूति खण्ड क्षेत्र नोवोटेल होटल के कमरे का दरवाजा न खुलने की सूचना पाकर पहुची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर कमरे मे घुसी तो अंदर बेड पर मृतक पड़े हुए युवक को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह पुत्र संजय सिंह, उम्र लगभग 22 वर्ष, निवासी असमन छपरा, बीजापार, जनपद महराजगंज (उ.प्र.) के रूप में हुई। होटल अभिलेखों के अनुसार राहुल सिंह दिनांक 13.07.2026 को समय लगभग 13:19 बजे नोवोटेल होटल में ठहरे थे। कमरे में कुछ खाने-पीने का सामान रखा था। राहुल बेड पर अचेत अवस्था में पड़ा था। नीचे और आस- पास उल्टी (वोमिटिंग) पड़ी थी। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य कलेक्ट किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।।
प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि राहुल सिंह ड्रोन इनोवेशन/वैज्ञानिक कार्य से जुड़े हुए थे। आज प्रातः राहुल सिंह के भाई द्वारा उनके फोन का उत्तर न मिलने पर चिंता व्यक्त की गई। इसके उपरांत परिजन होटल पहुंचे, जहां कमरे का दरवाजा न खुलने पर होटल स्टाफ की सहायता से कमरा खोला गया और राहुल सिंह अचेत अवस्था में मिले। जिन्हे चिकित्सकीय परीक्षण/उपचार हेतु लोहिया अस्पताल भेजा चिकित्सको द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए होटल से संबंधित अभिलेख एवं अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त कर ली गई है। घटनास्थल का निरीक्षण उच्चाधिकारीगण द्वारा किया गया। फील्ड यूनिट (फॉरेंसिक टीम) को मौके पर बुलाकर घटनास्थल से आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन कराया गया।
प्रकरण की जांच की जा रही है। घटना के संबंध में उपलब्ध साक्ष्यों, फॉरेंसिक जांच, चिकित्सकीय रिपोर्ट एवं अन्य तथ्यों के आधार पर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी। मृतक के परिजन मौके पर आ गये है।
