गुरुवार, 23 जुलाई 2026

लखनऊ : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल।||Lucknow: A young man accused of raping a woman on the pretext of marriage has been arrested and sent to jail.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल।
कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म एवं मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाने, मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के गंभीर मामले में हुसैनगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को घटना के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विस्तार : 
इंस्पेक्टर  शिवमंगल सिंह के अनुसार पीड़िता युवती ने थाना हुसैनगंज में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि गोविन्द नामक युवक ने शादी का झूठा वादा कर उसका विश्वास जीता और नजदीकियां बढ़ाई।
आरोप है कि आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया और उसकी बेहोशी का फायदा उठाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना हुसैनगंज में मु0अ0सं0-0122/2026 के तहत धारा 69, 115(2), 123, 351(3) एवं 352 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए हुसैनगंज पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपी गोविन्द पुत्र श्री देवी लाल (उम्र करीब 24 वर्ष) को उसके किराये के मकान 104/89 सफदरगंज, लाल कुआं, थाना कैसरबाग, लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का स्थायी पता ग्राम तुलसीपुर माझा, थाना नवाबगंज, जनपद गोंडा बताया गया है।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य थानों एवं जनपदों से भी जुटाई जा रही है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।