शनिवार, 25 जुलाई 2026

लखनऊ : डिजिटल रियल एस्टेट की नई पहल: अनुष्ठान हाउस और 'अनुष्ठान ऐप' हुआ लॉन्च।||Lucknow: New digital real estate initiative: Anushthan House and the 'Anushthan App' launched.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
डिजिटल रियल एस्टेट की नई पहल: अनुष्ठान हाउस और 'अनुष्ठान ऐप' हुआ लॉन्च।
पूर्व आईजी अनिल कुमार राय ने किया आफिस का उद्घाटन।
दो टूक :  राजधानी के आशियाना क्षेत्र स्थित शहीद पथ के औरंगाबाद जागीर सर्विस लेन पर अनुष्ठान हाउस एवं 'अनुष्ठान ऐप' का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईपीएस एवं पूर्व आईजी अनिल कुमार राय ने फीता काटकर उद्घाटन किया और नई पहल के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
विस्तार
आयोजित समारोह में पूर्व आईजी अनिल कुमार राय ने कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र में डिजिटल तकनीक का उपयोग समय की आवश्यकता है। अनुष्ठान बिल्डर्स द्वारा मोबाइल ऐप लॉन्च करना एक सराहनीय पहल है, जिससे ग्राहकों को संपत्ति से जुड़ी जानकारी और सेवाएं अधिक पारदर्शी एवं सुगम तरीके से उपलब्ध होंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित होगी और धोखाधड़ी जैसी घटनाओं पर भी प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में नरेंदु चैप्टर के चेयरमैन वीरेंद्र तिवारी, अध्यक्ष आदित्य शुक्ला सहित शहर के अनेक प्रतिष्ठित कारोबारी, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित अतिथियों ने इस पहल को रियल एस्टेट क्षेत्र में आधुनिक और पारदर्शी व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
दो टूक: डिजिटल तकनीक के साथ रियल एस्टेट सेवाओं को जोड़ने की दिशा में अनुष्ठान हाउस और 'अनुष्ठान ऐप' का शुभारंभ ग्राहकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और भरोसेमंद सेवाओं की नई शुरुआत माना जा रहा है।