लखनऊ :
विधायक निवास की सातवीं मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री की मौत,जांच में जुटी पुलिस।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के हजरतगंज लालबाग स्थित नए विधायक निवास में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पूर्व मंत्री एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पदाधिकारी नानकदीन भुर्जी सातवीं मंजिल से नीचे गिर गए। सूचना पाकर पहुची पुलिस ने आनन फानन मे गंभीर हालत में उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल पहुचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी और समर्थक मौके पर पहुंच गए। पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही मे जुटी हुई है।इस घटना से पूर्व मंत्री के परिवारीजनों, करीबियों और समर्थकों में हड़कंप मच गया।
विस्तार :
मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लालबाग में स्तिथ नए विधायक निवास की सातवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर पूर्व राज्यमंत्री नानकदीन भुर्जी की दर्दनाक मौत हो गई है।
संदिग्ध परिस्थितियों मे विधायक निवास से नीचे गिरने की सूचना पाकर पहुची पुलिस ने आनन-फानन में सिविल अस्पताल ले जाया जहां डॉक्टरों ने पूर्व मंत्री को मृत घोषित कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।
नानकदीन भुर्जी वर्तमान में भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पदाधिकारी थे। विधायक निवास से यूं उनके गिरने के बारे में पता चलते ही परिवारीजनों, करीबियों और समर्थकों में हड़कंप मच गया। जिसने जैसे ही सुना वो घटनास्थल या फिर सिविल अस्पताल पहुचा। पूर्व मंत्री के बेटे भी सिविल अस्पताल पहुंचे। सिविल अस्पताल की मोर्चरी के बाहर पूर्व मंत्री के परिवारीजन और समर्थको की भीड़ जुट गई। इस बीच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस घटना की सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
सनसनी घटना समर्थकों मे मचाई हड़कंप।
पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की संदिग्ध परिस्थितियों मे गिर कर मौत होने की खबर फैलते ही पूर्व मंत्री के परिजन, करीबी और समर्थको मे हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग सिविल अस्पताल और विधायक निवास पहुंच गए। उनके पुत्र सहित परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल पहुंचे। सिविल अस्पताल की मोर्चरी के बाहर समर्थकों और शुभचिंतकों की भीड़ जुट गई। ।।
