लखनऊ :
मानवता को मिला धोखा : लिफ्ट मांगकर बाइक बैठाशातिर,जेब काटकर 46 हजार किया पार।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना जानकीपुरम क्षेत्र में लिफ्ट मांगने के बहाने जेब कतरे ने काटकर नकदी उड़ाने का मामला सामने आया है। शातिर बदमाश ने बाइक सवार की जेब काटकर हजारों रुपये पार कर दिए और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही जानकीपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार जानकीपुरम निवासी अजयकान्त कटियार किराने की दुकान चलाते है। बाइक से दुकान का समान लेने जा रहे थे कि रास्ते मे एक युवक ने लिफ्ट मांगी और बाइक पर बैठा लिया। कुछ जाने के बाद बाइक पर बैठा ब्यक्ति उतर गया। इसके अजयकांत को एहसास हुआ तो देखा जेब कटी हुई है और रुपए गायब है तब उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस के अनुसार सोमवार को दोपहर करीब 1:10 बजे थाना जानकीपुरम पुलिस को सूचना मिली कि 60 फीटा रोड के पास एक व्यक्ति की जेब काटकर रुपये चोरी कर लिए गए हैं। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।
जांच में पता चला कि सेक्टर-3, जानकीपुरम निवासी अजयकान्त कटियार किराने की दुकान चलाते है अपनी बाइक से निजी कार्य के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे लिफ्ट मांगी। मानवता के नाते उन्होंने उसे बाइक पर बैठा लिया।
कुछ दूरी तय करने के बाद अजयकान्त कटियार को अपनी जेब कटी होने का एहसास हुआ। इसी बीच बाइक पर बैठा अज्ञात युवक मौका देखकर फरार हो गया। पीड़ित ने जब जेब की जांच की तो उसमें रखे रुपये गायब थे और जेब कटी हुई मिली।
पीड़ित के अनुसार उसके पास कुल 60,000 रुपये थे, जिनमें से 13,500 रुपये रास्ते में गिर जाने के कारण वापस मिल गए, जबकि 46,500 रुपये अज्ञात बदमाश लेकर फरार हो गया।
पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए टीमें सक्रिय हैं और मामले में सभी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रास्ते में किसी अपरिचित व्यक्ति को लिफ्ट देने से पहले पूरी सतर्कता बरतें, क्योंकि अपराधी ऐसे ही बहानों का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
