रविवार, 19 जुलाई 2026

लखनऊ : किसान के घर बाहर बंधी दो भैंसों को चुरा ले गए शातिर चोर, पुलिस से लगाई फरियाद।||Lucknow: A cunning thief stole two buffaloes tied outside a farmer's house; a complaint was lodged with the police.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
किसान के घर बाहर बंधी दो भैंसों को चुरा ले गए शातिर चोर, पुलिस से लगाई फरियाद।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना निगोहां क्षेत्र के बाजपेयीखेड़ा गांव में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक किसान के घर के बाहर बंधी दो भैंसों की चोरी कर ली। घटना की जानकारी रविवार सुबह होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विस्तार :
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दयालपुर मजरा बाजपेयीखेड़ा निवासी किसान अभिषेक शुक्ला ने बताया कि शनिवार रात उनकी दो भैंसें घर के दरवाजे पर बंधी थीं। देर रात अज्ञात चोर दोनों भैंसों को खोलकर वाहन (डाला) में लादकर फरार हो गए। रविवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो भैंसें गायब मिलीं, जिसके बाद उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
पीड़ित ने निगोहां थाने पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दी।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाओं से किसानों में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
थाना प्रभारी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि किसान की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और चोरों की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।