लखनऊ :
प्रतिदिन वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बन रहे भाजपा नेता राजीव मिश्रा।।
।।डी एस शास्त्री।।
दो टूक : उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर संचालित "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव मिश्रा ने सोमवार को सेंट्रल एकेडमी, विकास नगर, लखनऊ में बतौर मुख्य अतिथि बच्चों के साथ पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीव मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों से जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने और उसकी सुरक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया।
भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण के क्षेत्र में राजीव मिश्रा लगातार अनुकरणीय कार्य कर रहे हैं। वह प्रतिदिन पौधरोपण अभियान चलाकर विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज में पर्यावरण के प्रति जनजागरण के लिए राजीव मिश्रा का यह अभियान प्रेरणादायी है और अधिक से अधिक लोगों को इससे जुड़ना चाहिए।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या शिल्पी जैन ने राजीव मिश्रा का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या शिल्पी जैन, समस्त अध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
