गोण्डा :
थाना समाधान दिवस में एसपी विनीत जायसवाल ने सुनीं फरियादें, दिए निष्पक्ष व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश।
दो टूक : गोण्डा जनपद थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल ने थाना कोतवाली देहात पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद सहित सभी मामलों में पारदर्शिता के साथ कार्रवाई की जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विस्तार :
थाना समाधान दिवस के दौरान शनिवार को थाना कोतवाली देहात मे पुलिस कप्तान ने फरियादियों कुल 17 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 2 पुलिस संबंधी मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को राहत प्रदान की गई। शेष मामलों के समाधान के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर संबंधित स्थलों पर जांच के लिए भेजा गया, ताकि तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
पुलिस अधीक्षक वीनीत जयसवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। प्रत्येक मामले में मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की बात सुनते हुए निष्पक्ष जांच की जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन को त्वरित न्याय और बेहतर पुलिस व्यवस्था उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा थाना कोतवाली देहात का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई।
