शनिवार, 25 जुलाई 2026

अम्बेडकरनगर :कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने बांटी मिठाई।।||Ambedkar Nagar:BJP members distributed sweets on the birthday of Cabinet Minister Dara Singh Chauhan.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर :
कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने बांटी मिठाई।।
।।ए के चतुर्वेदी ।।
दो टूक : अम्बेडकर नगर जनपद के जलालपु में प्रदेश कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों ने आपसी भाईचारे और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया।
कार्यक्रम के आयोजक किसान मोर्चा जिला महामंत्री डॉ. महेंद्र प्रताप चौहान ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले चौहान समाज को एकजुट करना है। उन्होंने कहा कि समाज की एकता और सामूहिक सहभागिता से ही किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर,मीडिया प्रभारी विकाश निषाद, विपिन चौहान, रमाशंकर चौहान, गजेंद्र चौहान, डॉ. सूर्यकांत निराला, सुरेशचंद्र चौहान, अखिलेश श्रीवास्तव, श्याम बाबू चौहान और सुरेश चंद्र सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी पदाधिकारी लखनऊ में आयोजित ‘संकल्प दिवस’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।