रविवार, 12 जुलाई 2026

गोण्डा- Cy-Vazra अभियान के तहत साइबर फ्रॉड गिरोह के 5 अंतर्राज्यीय अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा- Cy-Vazra अभियान के तहत साइबर फ्रॉड गिरोह के 5 अंतर्राज्यीय अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजी करने के मामले में इनपर कार्रवाई हुई है। कब्जे से 6 अदद मोबाइल, 15 आधार कार्ड ,10 सिम कार्ड, 8 अदद मोहर, 2 अदद दोपहिया वाहन व विभिन्न फर्मों के फर्जी दस्तावेज सहित अन्य सामाग्री बरामद कर 3.20 करोड़ की धनराशि फ्रीज कराई गई है।
बताते चलें की गोण्डा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में नौकरी के नाम पर बेरोजगारों के खाते का कूटरचित इस्तेमाल कर करोड़ों की हेराफेरी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस नें रविवार को गिरफ्तार किया है। मीडिया को यह जानकारी देते हुये एसपी विनीत जायसवाल नें बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के निवासी/ वादी वीरेंद्र प्रताप की सोलर कंपनी में नौकरी के नाम पर जालसाजी की शिकायत आई थी। जांचोपरांत प्रथमदृष्टया दोषी मिले दीपक गोयल, विजय सोनी, देवनरायन मिश्रा, गंगोत्री पाण्डे और शाहबान आलम उर्फ सोनू को खिरौरा मोहन क्रांसिंग के पास से जालसाजी की योजना बनाते पुलिस टीम नें गिरफ्तार किया। उनके  कब्जे से 6 अदद मोबाइल फोन, 15 अदद आधार कार्ड, 10 अदद सिम कार्ड, 8 अदद मोहर, 2 अदद पैन कार्ड, 1 अदद डेविट कार्ड, 2 अदद डेविट कार्ड, 1 अदद मेमोरी कार्ड व 1 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी बरामद किया गया।
एसपी नें बताया कि साइबर फ्रॉड गिरोह के ये सभी 5 अंतर्राज्यीय जालसाज बेरोजगारों को नौकरी के नाम पर फंसाकर उनके खातों का उपयोग कर करोड़ों रुपये का फर्जी तरीके से लेन-देन करते थे। उन्होंने बताया कि इनके पास से विभिन्न फर्मों के फर्जी दस्तावेज, अन्य सामग्रियां बरामद कर 3.20 करोड़ की धनराशि फ्रीज कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि ये गिरोह देश के उत्तर प्रदेश, हरियाणा, तमिलनाडु, लद्दाख, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, कर्नाटक व तेलंगाना सहित कई राज्यें में सक्रिय था।