।। सिद्धेश्वर पाण्डेय।।
दो टूक ,आजमगढ़ । जिले के फूलपुर तहसील क्षेत्र के बिलारमऊ स्थित चौरसिया सभागार में रविवार को देर शाम भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा, चिकित्सा और तकनीकी क्षेत्र में गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली युवाओं एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सम्मानित प्रतिभाओं ने गांव के विकास और गांव के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए लोगो ने संकल्प लिया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान सुरेंद्र बहादुर सिंह यादव ने सफल प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि बिलारमऊ गांव के होनहार युवा विभिन्न क्षेत्रों में उच्च पदों पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव के युवाओं की उपलब्धियां नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं और इससे अन्य छात्र भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
इस अवसर पर डॉ. मिथिलेश चौरसिया, डॉ. पप्पू चौरसिया, एसएससी जेई अमित कुमार चौरसिया, डॉ. विशाल चौरसिया, डॉ. दीपक चौरसिया एवं डॉ. विनय कुमार चौरसिया सहित उनके माता-पिता को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित प्रतिभाओं ने अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए गांव के विकास, शिक्षा के प्रसार और युवाओं को बेहतर मार्गदर्शन देने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज की उन्नति का सबसे बड़ा माध्यम है और हर बच्चे को अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रवीन्द्र कुमार चौरसिया ने की, जबकि संचालन जयहिंद चौरसिया ने किया। समारोह में प्रधान सूबेदार यादव, इन्द्रराज यादव, प्रधान कामता प्रसाद, अनुरुद्ध पाण्डेय, अधिवक्ता श्रीराम मौर्य, फेकू राम चौरसिया, तिलकधारी प्रजापति, अरविंद कुमार यादव, गुलाब चौरसिया, अंबिका प्रसाद पाण्डेय, माया शंकर यादव, उर्मिला चौरसिया, मीला चौरसिया और सनिता चौरसिया समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में आयोजक जयहिंद चौरसिया ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
