रविवार, 12 जुलाई 2026

लखनऊ :यूपी डायल 112 मुख्यालय में एक पेड़ माँ के नाम’ पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न।||Lucknow:A massive tree plantation program titled 'One Tree in the Name of Mother' was held at the UP Dial 112 headquarters.||

शेयर करें:
लखनऊ :
यूपी डायल 112 मुख्यालय में एक पेड़ माँ के नाम’ पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न।
।।डी एस शास्त्री।।
दो टूक : यूपी 112 मुख्यालय में 'वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान 2026' के तहत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न।
विस्तार :
उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान 2026 के अंतर्गत आज यूपी 112 मुख्यालय, लखनऊ परिसर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और हरित आवरण को बढ़ाने के उद्देश्य से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पर आयोजित किया गया। जिसमें मातृशक्ति और प्रकृति माता के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
इस महाभियान में यूपी 112 के पुलिस महानिदेशक विनोद कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 300 से अधिक फलदार और छायादार पौधे रोपे गए ।
पर्यावरण को शुद्ध करने और परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए जामुन, अनार, नींबू, शरीफा, लीची, आम, आंवला जैसे फलदार एवं छायादार वृक्षों के पौधे रोपे गए।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक यूपी112  द्वारा  पौधों की निरंतर देख-रेख करने वाले मालियों के कार्य की सराहना करते हुए उत्‍साहवर्धन हेतु सम्‍मानित किया गया।
हरित उत्सव कार्यक्रम की झलक