मऊ :
वृक्षारोपण महायज्ञ के तहत मऊ में रोपे गए 1.25 लाख पौधे।।
दो टूक : वृक्षारोपण महायज्ञ के अंतर्गत जनपद मऊ में पंचायती राज विभाग के नेतृत्व में सभी 645 ग्राम पंचायतों में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया। अभियान के दौरान लगभग 1.25 लाख पौधे लगाए गए तथा सभी पौधों का जियो-टैगिंग कर निर्धारित पोर्टल पर अपलोड किया गया।
पंचायत भवनों, तालाबों के किनारे, खेल मैदानों, सड़क मार्गों, आरआरसी केंद्रों एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाइयों (PWMU) के आसपास विशेष रूप से पौधरोपण किया गया। परदहाँ विकासखंड की ग्राम पंचायत डुमराव स्थित पंचायत भवन परिसर तथा ग्राम पंचायत रैकवारे डीह के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी किरण वर्मा, जिला समन्वयक अंकित कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी राजकमल, एपीओ, ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। जिला पंचायत राज अधिकारी किरण वर्मा ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं संतुलित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। प्रत्येक नागरिक को लगाए गए पौधों की देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना चाहिए।
जनसहभागिता से संपन्न इस महाअभियान ने जनपद में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को नई गति प्रदान की है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ है।
