रविवार, 12 जुलाई 2026

गोंडा- इटियाथोक क्षेत्र में खोदे गए गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की हुई दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम, पुलिस जांच तेज

शेयर करें:
गोण्डा- इटियाथोक थाना क्षेत्र के बंजरिया बैजपुर गांव में रविवार दोपहर एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई कि पूरा गांव कांप उठा। यहां पर कुछ लोगो की लापरवाही से बड़ी दुर्घटना हुई और गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी राजन मौर्य 12 वर्ष पुत्र राम बहादुर और शिवम मौर्य 15 वर्ष पुत्र जंगबहादुर खेत में धान की नर्सरी लेकर गए थे। खेत के पास मैरिज हॉल निर्माण के लिए खोदा गया गड्ढा पानी से भरा हुवा था। इसी दौरान दोनों बच्चे उसमे हाथ-पैर धोने लगे। इसी बीच उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। घटना की सूचना पर इटियाथोक थाना के प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चो का शव पानी से बाहर निकाला गया। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।