रविवार, 26 जुलाई 2026

गोण्डा- सफाई कर्मचारी संघ इटियाथोक के ब्लॉक अध्यक्ष बने विनय शुक्ल व चंदन बने महामंत्री

शेयर करें:
गोण्डा- विकासखंड इटियाथोक के ब्लॉक सभागार में सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा व जिला संरक्षक सन्तराम वर्मा के अगुवाई में सफाई कर्मचारियों की एक बैठक रविवार को आहूत की गई।
बैठक में सफाई कर्मचारियों की समस्या को जिलाध्यक्ष को अवगत कराया गया। 
बैठक में विकासखंड इटियाथोक में सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से विनय शुक्ल को अध्यक्ष, चन्दन तिवारी को महामंत्री, विजय वर्मा को कोषाध्यक्ष, धर्मेंद्र प्रताप को संगठन मंत्री, आशाराम यादव को संप्रेषक व दिवाकर नाथ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को संगठन के संविधान, नियमों एवं उद्देश्यों का पालन करते हुए संगठन की गरिमा बनाए रखने तथा कर्मचारियों के हित में पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने का आग्रह किया। बैठक में विकास खंड इटियाथोक के अन्य सफाई कर्मचारी भी मौजूद रहे।
,,,, गोण्डा से प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट।