गौतमबुद्धनगर: बरौला में भाकियू लोकशक्ति का बढ़ा जनाधार, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में कई नए पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बी.सी. प्रधान बोले— किसान, मजदूर और गांवों के हक की लड़ाई पूरी मजबूती से जारी रहेगी, संगठन लगातार हो रहा मजबूत
दो टूक//नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) ने संगठन विस्तार अभियान को गति देते हुए रविवार को नोएडा के बरौला गांव में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में किसानों, मजदूरों और ग्रामीणों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के बीच कई लोगों ने भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की सदस्यता ग्रहण की तथा संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक की अध्यक्षता विक्रम सिंह चौहान ने की, जबकि संचालन संगठन के परिवहन मंत्री ओमप्रकाश गुर्जर ने किया।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बी.सी. प्रधान ने कहा कि संगठन की प्राथमिकता किसान, मजदूर, गरीब और शोषित वर्ग की आवाज को बुलंद करना है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति हमेशा किसानों के अधिकारों, गांवों के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रही है। संगठन किसी भी वर्ग के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगा और हर स्तर पर किसानों के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
चौधरी बी.सी. प्रधान ने कहा कि संगठन की नीतियों और जनहित में किए जा रहे कार्यों के कारण लगातार लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में युवा और ग्रामीण संगठन से जुड़ रहे हैं। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से ईमानदारी, सक्रियता और समर्पण के साथ संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने तथा किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार करते हुए कई नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। शिवकुमार को मंडल उपाध्यक्ष, हाजी शाहिद को जिला सचिव, जीत सिंह को तहसील सचिव, रितेन्द्र को महानगर कार्यकारिणी सदस्य तथा देवेन्द्र कश्यप को तहसील उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा जितेंद्र सिंह, सौरव चौधरी, साहिल, महताब और अनीश सहित कई लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर किसान हितों की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे किसानों, मजदूरों और ग्रामीणों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे तथा संगठन को अधिक मजबूत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से ईश्वर चौहान, हरेन्द्र सिंह, महानगर अध्यक्ष महेश तंवर, विजयपाल भाटी, युवा अध्यक्ष राजकुमार मोनू, धर्मराज बैसोया, सुनील बैसोया, जगबीर चौहान, महेश बैसोया, सुधीर ठाकुर, राजेश चौहान, अनिल बैसोया, रामवीर तंवर, महरदीन, अंकुर कश्यप, अरविंद जाटव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा किसानों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने के संकल्प के साथ हुआ।।
